विभूतिपुर: विभूतिपुर के सिमान चौक के पास हाइवा और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से हुआ जख्मी
सिमान चौक के समीप शुक्रवार की संध्या बाइक और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक जावेद ने बताया कि जख्मी युवक की पहचान नहीं हो सकी है।