विभूतिपुर: विभूतिपुर के पैक्स गोदाम के सामने जल जमाव की समस्या के निदान के लिए सोख्ता निर्माण शुरु
विभूतिपुर पूरब पैक्स गोदाम के सामने भुसवर-खदियाही सीमा वाली सड़क पर जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने का काम मंगलवार को सोख्ता निर्माण शुरु हो गया। जानकारी देते हुए बीडीओ चंद्रमोहन पासवान ने बताया कि इसको लेकर भुसवर के पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में 12 से 15 जुलाई 2024 तक अनिश्चितकालीन अनशन किया था।