विभूतिपुर: विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत बीसीएम द्वारा प्रोत्साहन राशि में कटौती के मामले ने पकड़ी तुल
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं का अप्रैल और मई माह के प्रोत्साहन राशि में कुछ योजना का राशि बीसीएम द्वारा काट दिया गया है। आशाकार्यकर्ता बताते हैं कि प्रोत्साहन राशि काटे जाने के पीछे की वजह योजना की राशि में बीसीएम को नजराना नहीं देने की स्थिति में धमकी देते हुए प्रोत्साहन राशि काट दिया जाता है।