विभूतिपुर: विभूतिपुर के अलग अलग गांव में मारपीट एवं सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन जख्मी
थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मारपीट और बाइक दुर्घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। आनन-फानन में स्वजनों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। आन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि मारपीट की घटना में जख्मी खोकसाहा गांव निवासी स्व. राम सिकिल सिंह के पुत्र राम कुमार सिंह,संजीत सिंह हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर में भेज दिया गया।