सुपौल: भाई पर हमले के बाद SSB जवान के परिवार को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
Supaul, Supaul | Jul 27, 2026 सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र के बरेल गांव में एक SSB जवान का परिवार इन दिनों भय और दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है। SSB जवान दीपेश कुमार ने अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग लगातार उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।