वैशाली: बाइक की टक्कर से घायल की इलाज के दौरान मौत ।
थाना क्षेत्र मनसूर पुर में एक व्यक्ति को शुक्रवार की देर रात ग्लैमर बाइक सवार ने एक्सीडेंट कर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को परिजनों एवं ग्रामीणों की सहायता से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैशाली में इलाज के लिए लाया गया । जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया ।