खरगोलिया में आग लग जाने से दो घर का सारा सामान जल गया। पीड़ित परिवारों ने बताया कि काफी धूप होने के कारण घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। उसी दौरान अचानक घर में आग लग गई जिससे सारा सामान जल गया। आग की लपटें तेज हो जाने पर पड़ोसियों ने घरवालों को आवाज देकर जगाया।