वैशाली: अंतिम संस्कार के दौरान गंडक नदी में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, परिजनों में मचा कोहराम, तलाशी में जुटी एसडीआरएफ टीम ।
वैशाली थाना क्षेत्र के मदरना गांव निवासी गरीबनाथ साह के 12 वर्षीय पुत्र आर्यन अपने चाचा कमलदेव साह के अंतिम संस्कार में बस्ता गंडक नदी घाट पर गया था। अंतिम संस्कार के दौरान आर्यन कुमार गंडक में स्नान करने के दौरान आर्यन कुमार गंडक के गहरे पानी में डूब गया। वहीं, अंतिम संस्कार में साथ गए लोगों ने आनन-फानन लालगंज पुलिस को सूचना दी।