नवाबगंज: बाराबंकी शहर में देह व्यापार और नशे के कारोबार का भंडाफोड़, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार, 59 कोडीन सिरप बरामद
बाराबंकी पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली नगर और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सिद्धार्थनगर क्षेत्र में छापेमारी कर तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कोडीन युक्त सिरप, गांजा, मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।