डूंगला: ऑपरेशन त्रिनेत्र: निकुंभ पुलिस ने ड्रग तस्कर रतनलाल जाट की ₹1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज कराई
चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत निकुंभ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में संलिप्त तस्कर रतनलाल जाट की लगभग 1 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज कराई। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन और डीएसपी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में कार्रवाई हुई।