मंडला: बम्हनी बंजर-ढेंको मार्ग पर आग से थमा आवागमन, खेतों में फैली नरवाई, फसल सुरक्षित
Mandla, Mandla | Apr 27, 2026 गेहूं कटाई के बाद खेतों में बची नरवाई में आग लगाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सोमवार को बम्हनी बंजर क्षेत्र में एक खेत से लगी आग देखते ही देखते कई खेतों तक फैल गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोपहर करीब चार बजे उठे घने धुएं और आग की लपटों के कारण बम्हनी बंजर और ढेंको के बीच मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।