कुशेश्वरस्थान प्रखंड मुख्यालय में लंबे समय से चली आ रही अग्निशमन वाहन और अग्निशामक बल की मांग के बीच गुरुवार को जिला प्रशासन ने अस्थायी रूप से इसकी तैनाती कर दी है। यहां अग्निशमन वाहन के अभाव में अगलगी की घटनाओं में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था।