नवाबगंज: बाराबंकी जिला अस्पताल में हार्ट अटैक से हुई मौत, हृदय रोग विशेषज्ञ न होने से नहीं मिला समय पर इलाज
बाराबंकी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हृदय रोग विशेषज्ञ न होने के कारण एक मरीज की मौत हो गई। कंधईपुर निवासी जुबैर को दिल का दौरा पड़ा था,लेकिन समय पर इलाज न मिलने से उनकी जान चली गई।जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में कई वर्षों से हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई है।इस अभाव के कारण हृदय संबंधी आपात स्थितियों में मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पाता।