कोंडागांव: माकड़ी में मरघट भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत सही, सीमांकन में हुआ खुलासा, प्रशासन ने 10 दिन में कब्जा हटाने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला कोंडागांव द्वारा माकड़ी में सार्वजनिक श्मशान घाट (मरघट) पर अतिक्रमण की शिकायत सही साबित हुई है। राजस्व विभाग द्वारा शनिवार को कराए गए सीमांकन में मरघट की भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने की पुष्टि हुई। आज रविवार सुबह 11 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार समाज के जिला अध्यक्ष पनकूराम नेताम सहित अन्य पदाधिकारियों ने 25 मई को एसडीएम कोंडागांव