कर्वी: चित्रकूट में कोचिंग सेंटरों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया गया, कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
चित्रकूट में गुरुवार दोपहर 2 बजे अग्निशमन विभाग ने कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी यदुनाथ सिंह और प्रभारी अधिकारी पवन कुमार त्यागी ने उपकरणों, सुरक्षा व्यवस्थाओं और आपात निकासी मार्गों की जांच की। कर्मचारियों को अग्निशमन प्रशिक्षण देकर मॉक ड्रिल भी कराई गई।