गुना नगर: 41 डिग्री तापमान में मुख्यमंत्री मोहन यादव के रोड शो में 3 किलोमीटर तक दौड़ी पुलिस, वीडियो वायरल
41 डिग्री तापमान के बीच गुना में मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एयरपोर्ट से दशहरा मैदान तक करीब 3 किलोमीटर लंबे रोड शो में पुलिस जवानों और महिला पुलिसकर्मियों को काफिले के आगे दौड़ते देखा गया। भीषण गर्मी में लगातार दौड़ती पुलिस को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं