जौनपुर: जौनपुर के बाप-बेटी की यमुनोत्री में हुई मौत
यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर जानकी चट्टी के पास हुए लैंडस्लाइड में दबने से पिता-पुत्री की मौत गई है, दोनों जौनपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। पुलिस द्वारा देर रात इनके परिजनों को सूचना दे दी गई थी। जबकि अन्य दो लोगों की तलाश के लिए आज सुबह फिर से एसडीआरएफ और एनडीआरएफ, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है।