जौनपुर: जिला अस्पताल में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सीटी स्कैन मशीन का किया उद्घाटन
राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे जौनपुरवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि जो लोग सीटी स्कैन के लिए बाहर दूर जाते थे अब उनको कम फीस में जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की जांच की सुविधा मिलेगी। अब मरीजों को बाहर भटकने की जरूरत नहीं है।