जौनपुर: कोतवाली में त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई
आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जौनपुर की अध्यक्षता में थाना कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मगुरुओं व गणमान्य नागरिकों से संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखने और अराजक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।