जौनपुर: आप पार्टी ने योगी सरकार पर शिक्षालय से ज्यादा मदिरालय पर जोर देने का लगाया गंभीर आरोप, जिला कार्यालय में की प्रेस वार्ता
आम आदमी पार्टी के जौनपुर कार्यालय पर सोमवार को लगभग 3 बजे पत्रकारों से वार्ता की दौरान पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। डॉ. अनुराग ने उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद करने और लगातार शराब की दुकानों में हो रही वृद्धि तथा देशभर में हर साल सरकारी स्कूलों से ड्रॉपआउट हो रहे लाखों बच्चों का मुद्दा उठाया