चित्तौड़गढ़: सेमलिया में कुए पर पशुओं की प्याऊ भरने युवक करंट के झटके से हुआ अचेत, हॉस्पिटल लाने से पहले रास्ते में तोड़ा दम
निकटवर्ती सेमलिया गांव में पशुओं की प्याऊ भरने गया एक युवक करंट की चपेट में आ गया। चिकित्सालय तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर शंभूपुरा पुलिस थाने से सहायक पुलिस उप निरीक्षक रणजीत सिंह अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाया। सेमलिया सरपंच किशन शर्मा के अनुसार 42 वर्षीय प्रकाश पुत्र रामलाल भील तड़के कुएं पर गया था।