राघोगढ़: तोरई गांव के रोड से मकसूदनगढ़ पुलिस ने 1 किलो 115 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | May 22, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक के मकसूदनगढ़ थाना पुलिस ने गांजा तस्कर पकड़ा है। 22 मई को थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने बताया, 21, 22 मई की रात मुखबिर सूचना पर तोरई गांव के रोड से गांजा तस्कर गोपाल सिंह यादव ग्राम तोरई को गिरफ्तार किया। 1 किलो 115 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया है। मामला दर्ज कर गांजा तस्करी के संबंध में पूछताछ जारी है।