हजारीबाग में उत्पाद विभाग ने एनएच-33 के डेमोटांड के पास गुप्त सूचना पर छापेमारी कर टाटा पिकअप से 16 जेरिकन में छिपाकर रखी लगभग 640 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त की। मौके पर मुकेश प्रजापति और देवेंद्र कुमार दांगी गिरफ्तार हुए। वाहन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। विभाग ने अवैध शराब पर कठोर कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी।