Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

डालमिया सीमेंट के शुभारंभ कार्यक्रम के बीच सीटू ने खोला मोर्चा श्रमिकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी: सीटू की प्रबंधन को चेतावनी बेला सीमेंट प्लांट के बाहर आम सभा, मजदूरों के हक को लेकर उठी आवाज नई भर्ती पर सवाल, पुराने श्रमिकों को काम देने की मांग उत्पादन शुरू, लेकिन श्रमिक अधिकारों पर बढ़ा विवाद#RewaNews #BelaCementPlant #DalmiaCement #CITU #LabourRights #WorkersRights #IndustrialNews #Rewa #MadhyaPradesh #TradeUnion #LabourMovement #MPNews #BreakingNews #WorkersUnity #Virat24

Madhya Pradesh, India | Jun 3, 2026

MORE NEWS

स्कूली बच्चों की सुरक्षा, अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधार पर जिला सड़क सुरक्षा समिति का फोकस
..
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी एवं अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर द्वारा गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। इस बैठक में पूर्व बैठकों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा के लिए समन्वय के साथ कार्य करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु निर्धारित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
      
बैठक की शुरुआत 11 जून एवं 20 जुलाई 2026 को आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के कार्यवाही विवरण की समीक्षा से हुई। इसके बाद विदिशा नगरीय क्षेत्र में नवीन पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र मरम्मत कार्य, जिला न्यायालय के सामने एवं शहर के प्रमुख चौराहों पर रंबल स्ट्रिप, रोड मार्किंग, साइन बोर्ड एवं कॉशन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका ने जानकारी दी कि अधिकांश स्थानों पर सड़क मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा शेष स्थानों पर भी शीघ्र कार्य पूर्ण किया जाएगा। सभी स्थानों पर सीआरएम डालने का कार्य पूरा हो चुका है।
     
बैठक में बताया गया कि पूर्व बैठक में निजी स्कूलों से संबद्ध बसों एवं ऑटो में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके पालन में यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप जाली एवं गेट लगाने के लिए लगातार समझाइश दी जा रही है। वाहन जांच अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था नहीं पाए जाने पर 55 ऑटो चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 27,500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।
     
नगर पालिका एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सड़क पर अवैध रूप से खड़े हाथ ठेलों तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। नगर पालिका ने बताया कि पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाते हुए 1 लाख 97 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त सड़क किनारे एवं बीच सड़क पर ठेले और गुमठियां लगाकर व्यापार करने वालों के विरुद्ध विगत बैठक से अब तक लगभग 350 प्रकरण दर्ज कर करीब 2 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
     
बैठक में कुरवाई से महलुआ चौराहा मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की रोकथाम के लिए एनएचएआई को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संकीर्ण पुलियों से 500 मीटर एवं 100 मीटर पहले चेतावनी संकेतक लगाने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर पूर्व दुर्घटनाओं का चित्रण करने वाले बड़े फ्लेक्स लगाने तथा सभी निर्माण एजेंसियों को आवश्यक संकेतक स्थापित करने के निर्देश दिए गए। स्पीड ब्रेकर मानकों के अनुरूप बनाए जाने एवं एनएचएआई के सभी निर्माण कार्यों में उचित डायवर्सन और संकेतकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
हाईमास्ट लाइट और ऑटो स्टैंड चिन्हांकन -
    
पूर्व में चिन्हित स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। परिषद की स्वीकृति मिलने के बाद प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित स्थानों, विशेष रूप से कुआंखेड़ी चौराहे पर हाईमास्ट लाइट स्थापित की जाएगी। नगरीय क्षेत्र में ऑटो रिक्शा के लिए स्टैंड निर्धारित करने हेतु नगर पालिका एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य बाजार एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सर्वे कर उपयुक्त स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। बैठक में नगर पालिका एवं यातायात पुलिस को संयुक्त रूप से नगर सीमा में भारी वाहनों के प्रवेश को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन मैरिज गार्डनों में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से यातायात बाधित हो रहा है, उनके विरुद्ध धारा 133 के तहत कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं।

छह माह में 8,591 चालान, 33.58 लाख रुपये वसूले -
     बैठक में जानकारी दी गई कि जनवरी से जून 2026 तक बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 8,591 चालान बनाए गए। इन कार्रवाइयों के तहत 33 लाख 58 हजार 650 रुपये की शमन शुल्क राशि वसूल की गई। #vidisha

स्कूली बच्चों की सुरक्षा, अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधार पर जिला सड़क सुरक्षा समिति का फोकस .. पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी एवं अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर द्वारा गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। इस बैठक में पूर्व बैठकों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा के लिए समन्वय के साथ कार्य करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु निर्धारित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक की शुरुआत 11 जून एवं 20 जुलाई 2026 को आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के कार्यवाही विवरण की समीक्षा से हुई। इसके बाद विदिशा नगरीय क्षेत्र में नवीन पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र मरम्मत कार्य, जिला न्यायालय के सामने एवं शहर के प्रमुख चौराहों पर रंबल स्ट्रिप, रोड मार्किंग, साइन बोर्ड एवं कॉशन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका ने जानकारी दी कि अधिकांश स्थानों पर सड़क मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा शेष स्थानों पर भी शीघ्र कार्य पूर्ण किया जाएगा। सभी स्थानों पर सीआरएम डालने का कार्य पूरा हो चुका है। बैठक में बताया गया कि पूर्व बैठक में निजी स्कूलों से संबद्ध बसों एवं ऑटो में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके पालन में यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप जाली एवं गेट लगाने के लिए लगातार समझाइश दी जा रही है। वाहन जांच अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था नहीं पाए जाने पर 55 ऑटो चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 27,500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। नगर पालिका एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सड़क पर अवैध रूप से खड़े हाथ ठेलों तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। नगर पालिका ने बताया कि पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाते हुए 1 लाख 97 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त सड़क किनारे एवं बीच सड़क पर ठेले और गुमठियां लगाकर व्यापार करने वालों के विरुद्ध विगत बैठक से अब तक लगभग 350 प्रकरण दर्ज कर करीब 2 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। बैठक में कुरवाई से महलुआ चौराहा मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की रोकथाम के लिए एनएचएआई को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संकीर्ण पुलियों से 500 मीटर एवं 100 मीटर पहले चेतावनी संकेतक लगाने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर पूर्व दुर्घटनाओं का चित्रण करने वाले बड़े फ्लेक्स लगाने तथा सभी निर्माण एजेंसियों को आवश्यक संकेतक स्थापित करने के निर्देश दिए गए। स्पीड ब्रेकर मानकों के अनुरूप बनाए जाने एवं एनएचएआई के सभी निर्माण कार्यों में उचित डायवर्सन और संकेतकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया। हाईमास्ट लाइट और ऑटो स्टैंड चिन्हांकन - पूर्व में चिन्हित स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। परिषद की स्वीकृति मिलने के बाद प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित स्थानों, विशेष रूप से कुआंखेड़ी चौराहे पर हाईमास्ट लाइट स्थापित की जाएगी। नगरीय क्षेत्र में ऑटो रिक्शा के लिए स्टैंड निर्धारित करने हेतु नगर पालिका एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य बाजार एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सर्वे कर उपयुक्त स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। बैठक में नगर पालिका एवं यातायात पुलिस को संयुक्त रूप से नगर सीमा में भारी वाहनों के प्रवेश को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन मैरिज गार्डनों में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से यातायात बाधित हो रहा है, उनके विरुद्ध धारा 133 के तहत कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। छह माह में 8,591 चालान, 33.58 लाख रुपये वसूले - बैठक में जानकारी दी गई कि जनवरी से जून 2026 तक बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 8,591 चालान बनाए गए। इन कार्रवाइयों के तहत 33 लाख 58 हजार 650 रुपये की शमन शुल्क राशि वसूल की गई। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

आईटीआई विदिशा द्वारा ओबीसी गर्ल्स हॉस्टल में प्रवेश प्रचार-प्रसार अभियान
..
आज आईटीआई विदिशा के स्टाफ सदस्य सुश्री आकांक्षा चौरसिया एवं श्रीमती रीतू तिवारी द्वारा ओबीसी गर्ल्स हॉस्टल में विशेष प्रचार-प्रसार किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आईटीआई में प्रवेश एवं तकनीकी शिक्षा के अवसरों के प्रति जागरूक करना था।

तकनीकी शिक्षा का महत्व बताया वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास की आवश्यकता से अवगत कराया गया। 
आईटीआई ट्रेड्स की जानकारी: हॉस्टल की छात्राओं को आईटीआई विदिशा में उपलब्ध विभिन्न इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड्स, प्रवेश प्रक्रिया तथा पात्रता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

तकनीकी शिक्षा के फायदे बताए कि आईटीआई कोर्स पूरा करने के बाद मिलने वाले त्वरित रोजगार के अवसरों और खुद का व्यवसाय शुरू करने की अपार संभावनाओं की जानकारी दी। छात्राओं को शासन द्वारा दी जाने वाली विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं और छात्रवृत्ति की जानकारी दी गई।

हॉस्टल की छात्राओं ने इस सत्र में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आईटीआई में प्रवेश तथा करियर से जुड़े अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। यह पहल छात्राओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रही। #vidisha

आईटीआई विदिशा द्वारा ओबीसी गर्ल्स हॉस्टल में प्रवेश प्रचार-प्रसार अभियान .. आज आईटीआई विदिशा के स्टाफ सदस्य सुश्री आकांक्षा चौरसिया एवं श्रीमती रीतू तिवारी द्वारा ओबीसी गर्ल्स हॉस्टल में विशेष प्रचार-प्रसार किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आईटीआई में प्रवेश एवं तकनीकी शिक्षा के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। तकनीकी शिक्षा का महत्व बताया वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास की आवश्यकता से अवगत कराया गया। आईटीआई ट्रेड्स की जानकारी: हॉस्टल की छात्राओं को आईटीआई विदिशा में उपलब्ध विभिन्न इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड्स, प्रवेश प्रक्रिया तथा पात्रता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। तकनीकी शिक्षा के फायदे बताए कि आईटीआई कोर्स पूरा करने के बाद मिलने वाले त्वरित रोजगार के अवसरों और खुद का व्यवसाय शुरू करने की अपार संभावनाओं की जानकारी दी। छात्राओं को शासन द्वारा दी जाने वाली विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं और छात्रवृत्ति की जानकारी दी गई। हॉस्टल की छात्राओं ने इस सत्र में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आईटीआई में प्रवेश तथा करियर से जुड़े अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। यह पहल छात्राओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रही। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

सेंटमेरी हाई सेकेंडरी स्कूल में एसडीईआरएफ का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, 400 विद्यार्थियों ने सीखे जीवनरक्षक कौशल
..
सीपीआर, बाढ़, अग्निकांड, सर्पदंश व आकाशीय बिजली से बचाव के दिए व्यावहारिक प्रशिक्षण, 'सचेत' और 'दामिनी' ऐप डाउनलोड कराए गए
..
आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता, सही निर्णय और समय पर की गई कार्रवाई ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसी उद्देश्य के साथ बुधवार को सेंटमेरी हाई सेकेंडरी स्कूल, बंटी नगर, विदिशा में एसडीईआरएफ (स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पांस फोर्स) द्वारा व्यापक आपदा प्रबंधन जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न आपदाओं से बचाव और जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
     
यह प्रशिक्षण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार तथा जिला सेनानी होमगार्ड श्री मयंक कुमार जैन एवं कम्पनी कमांडर होमगार्ड श्री देवीसिंह परते के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा के समय स्वयं को सुरक्षित रखने, दूसरों की सहायता करने तथा संकट की घड़ी में त्वरित एवं सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना था।
     
कार्यक्रम के दौरान एसडीईआरएफ के सैनिक सौरभ पचौरी ने बाढ़, अग्निकांड, सर्पदंश, आकाशीय बिजली तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से अस्थायी रेस्क्यू उपकरण तैयार करने का प्रदर्शन कर बताया कि सीमित संसाधनों में भी प्रभावी बचाव कार्य किया जा सकता है। साथ ही सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का सजीव प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि दुर्घटना के बाद शुरुआती कुछ मिनट किसी भी घायल व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। विद्यार्थियों ने स्वयं सीपीआर एवं अन्य तकनीकों का अभ्यास कर प्रशिक्षण को व्यवहारिक रूप से समझा।
      
इस अवसर पर जिला सेनानी होमगार्ड श्री मयंक कुमार जैन ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को 'सचेत' और 'दामिनी' मोबाइल ऐप की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दामिनी ऐप वज्रपात की संभावित घटनाओं की समयपूर्व चेतावनी देकर जनहानि रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जबकि सचेत ऐप मौसम संबंधी अलर्ट, प्राकृतिक आपदाओं की पूर्व सूचना और आवश्यक सुरक्षा दिशा-निर्देश उपलब्ध कराता है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मोबाइल फोन में दोनों ऐप डाउनलोड कराए गए तथा उनके प्रभावी उपयोग की जानकारी भी दी गई। साथ ही सभी से अपील की गई कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इन ऐप्स के उपयोग के लिए प्रेरित करें।
     
प्रशिक्षण के समापन पर विद्यार्थियों ने कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें ऐसी महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारी मिली है, जो किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में स्वयं के साथ-साथ दूसरों का जीवन बचाने में भी सहायक सिद्ध होगी। विद्यालय प्रबंधन ने एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में एसडीईआरएफ टीम के सैनिक सौरभ पचौरी, गौरव रघुवंशी, देवेंद्र किलोरिया एवं ऋषभ सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। #vidisha

सेंटमेरी हाई सेकेंडरी स्कूल में एसडीईआरएफ का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, 400 विद्यार्थियों ने सीखे जीवनरक्षक कौशल .. सीपीआर, बाढ़, अग्निकांड, सर्पदंश व आकाशीय बिजली से बचाव के दिए व्यावहारिक प्रशिक्षण, 'सचेत' और 'दामिनी' ऐप डाउनलोड कराए गए .. आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता, सही निर्णय और समय पर की गई कार्रवाई ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसी उद्देश्य के साथ बुधवार को सेंटमेरी हाई सेकेंडरी स्कूल, बंटी नगर, विदिशा में एसडीईआरएफ (स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पांस फोर्स) द्वारा व्यापक आपदा प्रबंधन जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न आपदाओं से बचाव और जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार तथा जिला सेनानी होमगार्ड श्री मयंक कुमार जैन एवं कम्पनी कमांडर होमगार्ड श्री देवीसिंह परते के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा के समय स्वयं को सुरक्षित रखने, दूसरों की सहायता करने तथा संकट की घड़ी में त्वरित एवं सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान एसडीईआरएफ के सैनिक सौरभ पचौरी ने बाढ़, अग्निकांड, सर्पदंश, आकाशीय बिजली तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से अस्थायी रेस्क्यू उपकरण तैयार करने का प्रदर्शन कर बताया कि सीमित संसाधनों में भी प्रभावी बचाव कार्य किया जा सकता है। साथ ही सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का सजीव प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि दुर्घटना के बाद शुरुआती कुछ मिनट किसी भी घायल व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। विद्यार्थियों ने स्वयं सीपीआर एवं अन्य तकनीकों का अभ्यास कर प्रशिक्षण को व्यवहारिक रूप से समझा। इस अवसर पर जिला सेनानी होमगार्ड श्री मयंक कुमार जैन ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को 'सचेत' और 'दामिनी' मोबाइल ऐप की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दामिनी ऐप वज्रपात की संभावित घटनाओं की समयपूर्व चेतावनी देकर जनहानि रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जबकि सचेत ऐप मौसम संबंधी अलर्ट, प्राकृतिक आपदाओं की पूर्व सूचना और आवश्यक सुरक्षा दिशा-निर्देश उपलब्ध कराता है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के मोबाइल फोन में दोनों ऐप डाउनलोड कराए गए तथा उनके प्रभावी उपयोग की जानकारी भी दी गई। साथ ही सभी से अपील की गई कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इन ऐप्स के उपयोग के लिए प्रेरित करें। प्रशिक्षण के समापन पर विद्यार्थियों ने कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें ऐसी महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारी मिली है, जो किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में स्वयं के साथ-साथ दूसरों का जीवन बचाने में भी सहायक सिद्ध होगी। विद्यालय प्रबंधन ने एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में एसडीईआरएफ टीम के सैनिक सौरभ पचौरी, गौरव रघुवंशी, देवेंद्र किलोरिया एवं ऋषभ सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानौरा में आयोजित पोक्सो एक्ट जागरूकता कार्यशाला 
..
गुड टच बेड टच चाइल्ड हेल्पलाइन पोक्सो एक्ट के प्रावधान एवं किशोर न्याय बालकों की देखरेख संरक्षण अधिनियम की दी गई जानकारी
..
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानौरा में आज छात्राओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु बाल यौन शोषण से संरक्षण अधिनियम पोक्सो एक्ट पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्राओं को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चे POCSO अधिनियम के अंतर्गत आते हैं। उन्हें गुड टच बेड टच की पहचान , अंतर, निजी अंगों की सुरक्षा और किसी भी गलत व्यवहार पर नो बोलो गो वहाँ से जाओ टेल किसी विश्वसनीय व्यक्ति को बताओ का नियम समझाया गया।
    
यदि किसी छात्रा के साथ कोई अनुचित व्यवहार होता है तो वह डरे नहीं। तुरंत 1098 चाइल्डलाइन, 112 या विद्यालय की शिक्षिका को सूचित करें। POCSO के तहत शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है और दोषी को कड़ी सजा  से दंडित किए जाने का प्रावधान है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक शिक्षकों का  सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में श्री मुकेश ताम्रकार महिला बाल विकास विभाग विदिशा श्री शिवराज सिंह सूर्यवंशी संस्था प्राचार्य, श्रीमती प्रभा देवीसिकर, श्री मोहन कुशवाह, श्री अरविंद रघुवंशी एवं योगेंद्र साहू उपस्थित रहे। #vidisha

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानौरा में आयोजित पोक्सो एक्ट जागरूकता कार्यशाला .. गुड टच बेड टच चाइल्ड हेल्पलाइन पोक्सो एक्ट के प्रावधान एवं किशोर न्याय बालकों की देखरेख संरक्षण अधिनियम की दी गई जानकारी .. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानौरा में आज छात्राओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु बाल यौन शोषण से संरक्षण अधिनियम पोक्सो एक्ट पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्राओं को बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चे POCSO अधिनियम के अंतर्गत आते हैं। उन्हें गुड टच बेड टच की पहचान , अंतर, निजी अंगों की सुरक्षा और किसी भी गलत व्यवहार पर नो बोलो गो वहाँ से जाओ टेल किसी विश्वसनीय व्यक्ति को बताओ का नियम समझाया गया। यदि किसी छात्रा के साथ कोई अनुचित व्यवहार होता है तो वह डरे नहीं। तुरंत 1098 चाइल्डलाइन, 112 या विद्यालय की शिक्षिका को सूचित करें। POCSO के तहत शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है और दोषी को कड़ी सजा से दंडित किए जाने का प्रावधान है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में श्री मुकेश ताम्रकार महिला बाल विकास विभाग विदिशा श्री शिवराज सिंह सूर्यवंशी संस्था प्राचार्य, श्रीमती प्रभा देवीसिकर, श्री मोहन कुशवाह, श्री अरविंद रघुवंशी एवं योगेंद्र साहू उपस्थित रहे। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

ऐसे होते हैं गुप्त दान करने वाले, अपने हाथों से रोटी बनाकर बांटने का काम करते हैं

ऐसे होते हैं गुप्त दान करने वाले, अपने हाथों से रोटी बनाकर बांटने का काम करते हैं

Vidisha Nagar, Vidisha | Aug 5, 2026