शिवपुरी नगर: असमय बुझे दो घर के चिराग: मजदूरी कर लौट रहे बाइक सवारों को नायरा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने लील लिया
मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवारों का पेट पालने वाले दो चिराग सड़क हादसे में असमय बुझ गए। शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नायरा पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब संतोष कुशवाह उम्र 40 वर्ष, निवासी ईसागढ़ और आकाश कुशवाह उम्र 22 वर्ष