झारखंड राज्य के सहायता अनुदान की शेष राशि 12152.46 करोड़ रुपये एवं कोयला कंपनी की बकाया राशि 1 लाख 36 करोड़ 42 रुपये के भुगतान को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से नई दिल्ली में झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शुक्रवार को मुलाकात की एवं झारखंड सरकार की ओर से आग्रह पत्र सौंपा।