इकौना: खावा पोखर के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
इकौना क्षेत्र के खावा पोखर के पास एक बाइक सवार युवक को डीसीएम ने टक्कर मार दिया।वहीं इस हादसे के चलते बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।साथ ही पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। जबकि मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है