बीकानेर: प्रसूता मौत मामले में तीसरे दिन भी जारी रहा विरोध, कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन ने की न्याय की मांग
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसूता शारदा की मौत के मामले को लेकर परिजनों का विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। परिजनों ने शव लेने से एक बार फिर इनकार कर दिया और न्याय की मांग पर अड़े रहे। मंगलवार को परिजन और कांग्रेस नेता थालियां व कटोरे लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने मृतका के बच्चों के भरण-पोषण, आर्थिक सहायता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार