तारानगर: तारानगर में कृषि विभाग के गुण नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अनाधिकृत गोदाम में अवैध भंडारित उर्वरक किया गया सीज
तारानगर के रिको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मेसर्स इको केयर मिनरल प्रा लि उर्वरक निर्माता कंपनी के अनाधिकृत गोदाम में भंडारित उर्वरक को सीज किया गया है। टीम ने बताया कि कंपनी को एफ-16 हेतु अधिकृत किया गया था, परंतु कंपनी ने एफ-15 में उर्वरक निर्माण एवं भंडारण का कार्य किया जा रहा था जो कि उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की अवहेलना की श्रेणी में आता है।