तारानगर: राउमावि गाजुवास में 765 केवीए विद्युत लाइन के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान लामबंद हुए
तारानगर विधानसभा के राउमावि गाजुवास में 765 केवीए विद्युत लाइन के खिलाफ आयोजित किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान लामबंद नजर आए। किसानों की महापंचायत को किसान नेता निर्मल कुमार सम्बोधित करते हुए कहा की बिजली कंपनिया किसानों की खड़ी फसल में घुस कर फसलों को तहस-नहस कर रही है। जिससे चूरू जिले के किसानों में आक्रोश है, तथा बिना मुआवजा काम नही होने देंगे।