तारानगर: तारानगर की 18 वर्षीय युवती को बेचने के इरादे से ओमान ले जाते दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट से किया दस्तयाब, लव जिहाद से बचाया
तारानगर की 18 वर्षीय हिंदू युवती को पुलिस ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दस्तयाब किया है। ओमान में रहने वाले मुस्लिम युवक इस्लाम का युवती को बेचने का इरादा था, मगर एमबीसी, दूतावास व दिल्ली पुलिस के सहयोग से फ्लाइट के उड़ान भरने से पूर्व ही युवती को लव जिहाद से बचाया लिया। मुस्लिम युवक मोहम्मद इस्लाम ने ब्रेन वॉस कर युवती को अपने चंगुल में फंसाया था।