तारानगर: भालेरी थाने के मेहरी राजवियान की रोही में खेत में तारबंदी करते युवक को सर्प ने डसा, अस्पताल में करवाया भर्ती
गांव मेहरी राजवियान में रविवार को अपने परिजनों के साथ खेत में तारबंदी का कार्य करवाने गए युवक को जहरीले सर्प ने डस लेने का मामला सामने आया है। मेहरी राजवियान निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा परिजनों के साथ कोहिणा व मेहरी राजवियान की रोही में स्थित खेत में तारबंदी करवाने गया था। तभी अचानक उसके पैर की उंगली पर किसी जहरीले सर्प ने डस लिया।