गुमला: छत काटकर दुकान में चोरी, चोर ₹20 हजार का सामान और नकद ले उड़े
Gumla, Gumla | May 15, 2026 शहर के जवाहर नगर निवासी सुभाष कुमार साहू ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध गुमला थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनकी किराना दुकान देवी मंडप स्थित एसएस प्लस टू हाई स्कूल की बाउंड्री के बगल में है। गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान की छत का चदरा काटकर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखा करीब 20 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया।