मऊ: पुरानी तहसील के पास ई-रिक्शा ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार एक महिला हुई घायल
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी तहसील पर सुबह नौ बजकर पच्चीस मिनट पर ई रिक्शा ने स्कूटी को टक्कर मार दिया। वहीं इस घटना में स्कूटी सवार 38 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में मऊ सदर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।