पचरुखी: बैसाखी चौक के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, इलाज के दौरान हुई
सराय थाना क्षेत्र के बैसाखी चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बैसाखी चौक के समीप गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।