पचरुखी: नारायणपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
पचरुखी बाईपास रोड पर नारायणपुर गांव के समीप गुरुवार की संध्या पांच बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकल सवार युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। घायल युवक हुसैनगंज निवासी समीर अली बताया जा रहा है।