कानपुर: कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान दर्दनाक हादसा, युवक के दोनों पैर ट्रेन और पटरी के बीच में आने से कटे
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार रात9.15बजे ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक के साथ हादसा हो गया। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुंची युवक चढ़ने का प्रयास करने लगा तभी वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच जा गिरा। इस हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए। रेलवे पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर युवक को बाहर निकाला। युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।