सरदारशहर: रातुसर गांव के ग्रामीणों ने बिना फसल बोए बीमा कराने का आरोप लगाते हुए SDM कार्यालय में दिया ज्ञापन
सरदारशहर के ग्राम रातुसर के सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को शाम 6 बजे सरदारशहर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ किसानों ने खरीफ 2025 के लिए बिना फसल बोए फसल बीमा पॉलिसी बनवाई है। उनका कहना है कि इन किसानों ने मूंगफली की फसल का बीमा करवाया, जबकि उनके खेतों में वास्तव में यह फसल बोई ही नहीं गई।