सरदारशहर: पारीक भवन में रोटरी क्लब सरदारशहर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, गणेश जैसनसरिया अध्यक्ष और विश्वेंद्रसिंह बिल्यूं सचिव बने
सरदारशहर के पारीक भवन में रोटरी क्लब सरदारशहर का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रान्त पाल रोटेरियन राजेश चूरा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष संजय सैनी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं अपनी कार्यकारिणी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर और दानदाताओं को आभार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए।