सरदारशहर: चेक बाउंस मामले में 6 साल से फरार स्थाई वारंटी आरोपी को जिला स्पेशल पुलिस ने रावतसर से किया गिरफ्तार
सरदारशहर पुलिस थाने का एक आरोपी चेक बाउंस मामले में पिछले 6 सालों से फरार चल रहा था। चुरु एसपी जय यादव द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई टीम हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा और हेड कांस्टेबल मंगलसिंह ने कार्रवाई करते हुए 6 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी 42 वर्षीय विकास कुमार स्वामी को रावतसर से गिरफ्तार किया है।