सरदारशहर: भादासर गांव में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शव को राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
सरदारशहर के भादासर गांव के पास करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पूरे गांव में आग की तरफ फैल गई और गांव की मौजीज लोगों ने इस बात की जानकारी सरदारशहर पुलिस थाने में दी। सूचना मिलते ही सरदारशहर थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई व एएसआई प्रदीप कुमार मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।