बिलग्राम: सांडी नगर पालिका क्षेत्र में ठंडे पानी का वादा फेल, लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए वाटर कूलर बने शोपीस
Bilgram, Hardoi | Apr 17, 2026 हरदोई में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए लगाए गए सोलर वाटर कूलर अब खुद राहत के मोहताज नजर आ रहे हैं यहाँ साण्डी नगर पालिका परिषद में लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए ये वाटर कूलर एक ही सीजन में दम तोड़ चुके हैं कई वार्डों में कूलर बंद पड़े हैं और सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं स्थानीय लोगों को न तो ठंडा पानी मिल रहा है और न ही साफ पेयजल की सुविधा।