हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर बीकानेरी रसगुल्ला मावा भण्डार का मावा और लम्माणी स्वीट्स एंड कैटर्स से बर्फी जांच में अनसेफ
जिले में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा त्योहारी सीजन पर की गई नमूनीकरण एवं निरीक्षण कार्रवाई के दौरान लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, बीकानेर से प्राप्त रिपोर्ट में थालड़का स्थित लम्माणी स्वीट्स एंड कैटर्स से लिया गया बर्फी का नमूना लिया गया।