शामली: मिशन शक्ति के तहत 1 दिन के लिए CO थानाभवन बनी डिग्री कॉलेज की छात्रा मेघा रानी, सुनी जनसमस्याएं
Shamli, Shamli | Sep 30, 2025 मंगलवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मिशन शक्ति के तहत चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज की छात्रा मेघा रानी को एक दिन के लिए सर्किल अधिकारी थानाभवन बनाया गया। छात्र ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझते हुए जन शिकायतों को भी सुना और क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक भी किया। सीओ बनी छात्रा ने थानाभवन थाने का निरीक्षण भी किया।