शामली: राजकीय इंटर कॉलेज लिलोन में हुई चोरी, प्रधानाचार्य ने शामली कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
Shamli, Shamli | Sep 29, 2025 सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेज लिलोन के प्रधानाचार्य अमित कुमार ने शामली कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। प्रधानाचार्य ने अज्ञात चोरों पर कॉलेज के स्टोर रूम का ताला तोड़कर प्रिंटर और बैटरी समेत अन्य सामान चोरी करने व अन्य अस्त व्यस्त करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक जांच पड़ताल शुरू कर दी है।