जयपुर: जयपुर सीरियल बम धमाका मामले में हाईकोर्ट ने दो दोषियों को राहत देने से किया इनकार
Jaipur, Jaipur | May 1, 2026 जयपुर में 2008 में हुए सीरियल बम धमाकों के मामले में दो दोषियों को राजस्थान हाईकोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। अदालत ने मोहम्मद सरवर आजमी और शाहबाज अहमद की स्टे एप्लीकेशन खारिज कर दी है। जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस भुवन गोयल की खंडपीठ ने यह निर्णय दिया।