कुरावली: महादेवा में समर्थकों के बीच रुके अखिलेश, एमपीएल टीम का स्वागत स्वीकार कर लखनऊ बुलाया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कासगंज दौरा गुरुवार को चर्चा का विषय बन गया। कासगंज जाते समय जैसे ही उनका काफिला कुरावली क्षेत्र के ग्राम महादेवा के पास पहुंचा, वहा पहले से मौजूद सपा नेता गोविंद यादव और एमपीएल (महादेवा प्रीमियर लीग) की टीम ने उनका स्वागत किया। युवाओं ने सड़क किनारे खड़े होकर फूल-मालाओं से किया स्वागत।