मानिकपुर: जंगल में पेड़ से लटका मिला बकरी चरवाहे का शव, इलाके में सनसनी, मौके पर पहुंची फोरेंसिक व पुलिस टीम
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र में बकरी चरवाहे अजय कोल का शव बरदहा नदी के फोहा घाट के पास बरगद के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार शाम घर से निकले अजय रातभर लापता रहे। शनिवार सुबह 8 बजे शव मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को दोपहर 2 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।