महोबा: कलेक्ट्रेट में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के खिलाफ शिवसेना ने किया प्रदर्शन, पुराने मीटर लगाने की मांग तेज
Mahoba, Mahoba | Apr 24, 2026 स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। शिवसेना ने जिलाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल दो से तीन गुना बढ़ गए हैं और तकनीकी खामियों के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। बिना सूचना बिजली कटने से जनता में आक्रोश है।