नौगढ़: पेयजल संकट से नाराज ग्रामीणों ने नौगढ़ ब्लॉक कार्यालय पर किया प्रदर्शन, प्रशासन ने भेजा पानी का टैंकर
नौगढ़ के बाघी की अनुसूचित बस्ती में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण खाली डिब्बे और बाल्टी लेकर पहुंचे तथा अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। मंगलवार दोपहर 02 बजे ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी समरसेबल टंकी एक सप्ताह से खराब है। जिसके बाद सहायक विकास अधिकारी उपेंद्र साहनी के निर्देश पर बस्ती में पानी का टैंकर भेजा।